Home खेल 1 बॉल पर 13 रन, Sanju Samson ने एशिया कप से पहले किया अनोखा कारनामा, एशिया कप 2025 में करेंगे ओपनिंग ?
खेलवीडियो

1 बॉल पर 13 रन, Sanju Samson ने एशिया कप से पहले किया अनोखा कारनामा, एशिया कप 2025 में करेंगे ओपनिंग ?

Share
Sanju Samson did a unique feat before the Asia Cup
एशिया कप 2025 में करेंगे ओपनिंग
Share

एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्‍लेबाज संजू सैमसन को जगह दी गई है। संजू या अभिषेक शर्मा उपकप्‍तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही संजू ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। केरल क्रिकेट लीग में संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा।

Sanju Samson did a unique feat before the Asia Cup
एशिया कप 2025 में करेंगे ओपनिंग

उन्‍होंने त्रिशूर टाइटंस के खिलाफ तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान संजू ने 1 गेंद पर 13 रन ठोक दिए। कोच्चि ब्लू टाइगर्स के सलामी बल्‍लेबाज संजू सैमसन ने त्रिशूर टाइटंस के खिलाफ 193.48 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने 46 गेंदों पर 89 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौके और 9 छक्‍के लगाए। पांचवे ओवर में त्रिशूर टाइटंस के सीजोमन के सामने सैमसन ने चौथी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा । यह नो बॉल थी।

ऐसे में जब गेंदबाज ने इसे फिर से किया तो संजू ने फ्री हिट पर विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इस तरह एक गेंद पर संजू ने 13 रन जड़ दिए। संजू सैमसन लीग में अब तक खेले 4 मुकाबलों में 223 रन बना चुके हैं। उनके अच्छे फॉर्म ने 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर बहस को फिर से छेड़ दिया है।

एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में ओपनिंग के 3 दावेदार हैं। उपकप्‍तान शुभमन गिल के अलावा संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को स्‍क्वॉड में जगह मिली है। ऐसे में एक प्‍लेयर को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। कोच गौतम गंभीर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकते हैं। ऐसे में संजू को बाहर बैठना पड़ सकता है। रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा शुभमन टीम में वापस आ गए हैं .

मुझे यकीन है कि वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे पर्सनली में संजू सैमसन को टीम में देखना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने वाकई में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह बहुत आत्मविश्वासी और एक अच्छे टीम मैन हैं।”वहीं आकाश चोपड़ा ने कहा था, “शुभमन गिल की वापसी के साथ संजू सैमसन की किस्मत लगभग तय हो गई है। अब वह प्लेइंग इलेवन में नहीं दिखेंगे। आप तिलक वर्मा या हार्दिक पांड्या को बाहर नहीं करेंगे, जिसका मतलब है कि सैमसन बाहर बैठेंगे और जितेश शर्मा को फिर से मौका मिलने की संभावना है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *